- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Bhajan And Patriotic Song Competitions Took Place Under Dandi March Anniversary Week
दांडी मार्च वर्षगांठ सप्ताह के तहत भजन और देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएं हुई
महात्मा गांधी 150 वीं जयंती वर्ष एवं दांडी मार्च की वर्षगांठ के सप्ताह द्वितीय दिवस शुक्रवार को गांधीजी के प्रिय भजन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिताओं हुई। राज नोबल्स सैकण्डरी स्कूल शास्त्री कॉलोनी में गांधीजी के प्रिय भजनों एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन रखा।
अल्पसंख्यक मामलात परियोजना अधिकारी इरशाद अहमद, भूपेन्द्र सिंह देवला, खुमान सिंह राव ने बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों सिद्धान्तों के बारे में प्ररेक प्रसंगों के माध्यम से बताया। जीवन में इन आदर्शों को अपनाने की बात कही। उन्होंने महात्मा गांधी की जीवनी व दर्शन पर प्रकाश डाला व दांडी मार्च के संबंध में बालकों को जानकारी प्रदान की। अध्यक्ष संस्था प्रधान कलमेन्द्र सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी की अहम भूमिका को रेखांकित किया। भजन प्रतियोगिता में प्रथम नैनसी जांगिड़ व जिम्मी व द्वितीय स्थान पर गुनगुन सिंघवानी व कशिश सिंघवानी रहे। इसी प्रकार देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम जाह्नवी चौहान एवं दूसरे स्थान रिया सोमपुरा ने द्वितीय स्थान रही। दांडी मार्च की वर्षगांठ के अन्तर्गत सप्ताह के तृतीय दिवस 14 मार्च को नुक्कड़ नाटक एवं पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। डूंगरपुर पब्लिक स्कूल में नुक्कड नाटक प्रतियोगिता तथा जिला मुख्यालय पर स्थित लक्ष्मण मैदान में पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता होगी।
सागवाड़ा. महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म शताब्दी और दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर स्वामी विवेकानंद कॉलेज में विभिन्न आयोजन हुए। कॉलेज के निदेशक सौरभ पाठक ने बताया कि उपाचार्य अदिति पाठक के आतिथ्य में छात्राओं ने भजन, देश भक्ति गीत, भाषण, कविता और निबंध प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया। कल्पेश शुक्ला ने आभार जताया।
गलियाकोट. राबामावि गलियाकोट में शुक्रवार को गांधी जयंती सप्ताह समारोह के अंतर्गत भजन एवं देशभक्ति प्रतियोगिता हुई। मुख्यअतिथि विनोद जोशी, अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका सवेरा मार्शल थे। कार्यक्रम में छात्राओं को डॉ. महेंद्र सिंह जाखड़ ने कोरोना वायरस संबंधी जानकारी दी। विनोद कुमार जोशी ने छात्र-छात्राओं को गांधीजी के जीवनी पर विस्तृत जानकारी दी। उप्रावि जुतालाई एवं बालिका मावि गलियाकोट की आठ टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें प्रथम जुतालाई, द्वितीय बालिका मावि गलियाकोट रही।इस अवसर पर दीपिका पाटीदार, मोनिका जोशी, दिनेश कुमार जोशी मौजूद थे। संचालन नरेश ने व आभार निजाम आर पठान ने माना।
पूंजपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सप्ताह निमित्त आयोजित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय धाणी घाटी मोवाई में सीबीईओ दीपक उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य, प्रधानाध्यापिका विजेता यादव की अध्यक्षता में दांडी यात्रा की 150 वी वर्षगांठ मनाई।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भजन कीर्तन के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सेव द चिल्ड्रन संस्था से धर्मिष्ठा, सरोज, आशा, मोनिका, हिना व्यास, हेमा जोशी आदि मौजूद थे।
गलियाकोट. प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों पुरस्कार देते अतिथि।
डूंगरपुर. गांधी की 150 वीं जयंती पर बच्चों को संबोधित करते अतिथि।