- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Biochemistry Department39s Machine Installed All Tests Started
बायोकेमिस्ट्री विभाग की मशीन हुई ठीक, सभी जांचें शुरू
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री विभाग की मशीन में आई तकनीकी खामी को दूर कर दिया है। सभी जांचे शनिवार दोपहर से पुन: सुचारू रूप से शुरू हो गई है।
मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉ महेंद्र डामोर ने बताया कि कुछ दिन से सिर्फ शुगर, क्रिएटिनिन व इलेक्ट्रोलाइट्स की ही जांच हो पा रही थी। होली अवकाश के चलते कंपनी इंजीनियर के देरी से आने से इसमें विलंब हुआ। अब बायोकेमिस्ट्री विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना के तहत सभी जांच शुरू हो गई है।