पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Birth Of Lord Adinath And Salvation Welfare Program On 16 March

भगवान आदिनाथ का जन्म एवं मोक्ष कल्याणक कार्यक्रम 16 मार्च को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिन शासन के प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव सोमवार से धूमधाम के साथ जिले भर में मनाया जायेगा। जिसको लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है।

अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को सुबह 6.45 पर माणक चौक स्थित श्री आदिनाथ जिनालय में सामूहिक भक्तामर पाठ का आयोजन होगा। जिसमे पांच विशेष प्रभावना नर्वदा बेन गोवर्धनलाल सरैया परिवार की ओर से होगी। 7.30 बजे जल एवं दूध पक्षालन, 8 बजे केसर पूजा व आरती, सामूहिक स्नात्र पूजा, कमला देवी रूपचंद दोशी परिवार की ओर से प्रभावना तथा रात्रि को प्रभु भक्ति का आयोजन होगा। वही आसपुर शाखा की ओर से सुबह प्रभातफेरी, स्नात्रपूजा, भक्तामर पाठ, बड़ौदा शाखा की ओर से स्नात्रपूजा, नवकारसी, स्वामीवात्सल्य तथा भगवान का वरघोडा, पूंजपुर में स्नात्रपूजा, काब्जा में ध्वजा परिवर्तन एवं पंच कल्याणक पूजा, बनकोड़ा में स्नात्रपूजा तथा पुनाली में नवकारसी, स्नात्रपूजा स्वामीवात्सल्य एवं वरघोडा निकाला जाएगा। इसको लेकर सभी संघों द्वारा तैयारियां की जा रही है।

700 साल पुराने ऊंडा मंदिर में अष्ठानिका पर्व मनाया


700 वर्ष प्राचीन ऊंडा मंदिर में 2 से 9 मार्च तक अष्ठानिका महापर्व पर निर्मला डेंडू के निर्देशन में महिला भक्ति की ओर से भक्तामर अनुष्ठान में हर मंत्र पर दीप प्रज्वलन कर समर्पण किया। इस अनुष्ठान में बादामीलाल वखरिया, धर्मेंद्र वोरा, विराम वखारिया, नितिन गांधी, नीलेश डेंडू, रेखा छापिया, वर्षा वोरा, शीला आंतरीया, करुणा वखारिया, गीता नागदा, रेखा पंछी, अमी वखारिया, बसंती नागदा, लक्ष्मी वखारिया, वनिता गांधी, सुश्री प्रांजल गांधी सभी महिला भक्तों ने मिलकर धूमधाम से अष्ठानिका महापर्व को मनाया। महापर्व के दौरान भरत सेवक का सहयोग सराहनीय रहा।

धर्म समाज संस्था
खबरें और भी हैं...