पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Can Produce Certified Seeds Of Pulses Crops On The Farm Balai

खेत पर दलहन फसलों का प्रमाणित बीज उत्पादन कर सकते हैं: बलाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृषि विज्ञान केंद्र फलोज पर गुरुवार को फसल बीज उत्थान तकनीकी पर कृषक प्रशिक्षण का आयोजन सह निदेशक बीज एवं फार्म महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्यौगिक विश्वविद्यालय उदयपुर आईसीएआर बीज परियोजना
तहत हुआ।

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ.सीएम बलाई ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद बीज उत्पादन परियोजना के तहत दलहन फसलों उडद, सोयाबीन, चना आदि का आधार बीज प्रति वर्ष लगभग 200 क्विंटल तैयार कर रहा है। इस आधार बीज से फिर प्रमाणित बीज तैयार होता है। डॉ.बलाई ने बताया कि कृषक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद बीज उत्पादन परियोजना से जुड़कर स्वयं अपने खेत पर दलहन फसलों का प्रमाणित बीज उत्पादन कर सकते है तथा बीज उत्पादन करके अधिक आय प्राप्त भी कर सकते है। फसल उत्पादन बढाने में किसानों की मेहनत व वैज्ञानिकों के अनुसंधान का अहम योगदान है। वैज्ञानिक प्रयोगों से यह सिद्ध हो चुका है कि केवल उच्चगुणवता वाले बीजों के प्रयोग से ही 10-20 प्रतिशत अधिक उत्पादन होता है। बीज की आनुवंशिक शुद्धता, अंकुरण क्षमता, बीज ओज, भौतिक शुद्धता व स्वस्थ बीज लक्षणों के चलते उत्पादन संभव होता है।

डॉ. बीएल रोत ने फसल बीज उत्पादन तकनीकी योजना में दलहनी फसलों के बीज उत्पादन में कीट-व्याधियों की पहचान व प्रबंधन के बारे में तकनीकी जानकारी देते हुए जैविक विधियों का समय पर प्रयोग की सलाह दी। जायद मूंग में पीला मोजेक रोग के प्रंबधक के लिए पीला चिपचिपा स्ट्रीप लगाना व फली छेदक किट नियंत्रण के लिए बर्ड परचेस लगाना व फेरोमोन ट्रैप लगाना आदि जैविक तरीके बताए। इस अवसर पर केंद्र के कृषि मौसम विशेषज्ञ ने बीज के प्रकार, गुणवक्ता व दलहनी फसलों के बीज उत्पादन तकनीक एवं बीज श्रेणीकरण, प्रमाणीकरण के विषयों पर प्रकाश डाला। साथ ही केंद्र की ओर से जारी होने वाली कृषि मौसम परामर्श को अपनाकर प्रतिकूल मौसम में कृषि एवं इससे संबंधित उत्पादन को बढ़ाने की जानकारी दी। केंद्र के तकनीकी सहायक एनएल अहारी ने प्रतिभागियों को केंद्र के फार्म पर चना फसल किस्म जीएनजी 2144 बीज उत्पादन का प्रक्षेत्र भ्रमण करवाया। इस प्रशिक्षण में बेरनिया, आंबो का काड, देवसोमनाथ के 41 कृषकों ने भाग लिया।

कृषकों को बीज उत्पादन तकनीक की जानकारी देते वैज्ञानिक।
खबरें और भी हैं...