पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Casual Inspection Of Juvenile Justice Board And Communication House

किशोर न्याय बोर्ड एवं सम्प्रेषण गृह तिजवड़ का आकस्मिक निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेंद्र सिंह सिसोदिया, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अमित सहलोत ने शुक्रवार को किशोर न्याय बोर्ड एवं सम्प्रेषण गृह तिजवड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया।

सचिव ने बताया कि वर्तमान में सम्प्रेषण गृह में 21 विधि से संघर्षरत किशोर, 2 उपेक्षित बालक, एक गुमशुदा है। इस दौरान किशोरों के रहने, भोजन, स्नानघर में पर्याप्त जल सप्लाई एवं स्वच्छता की जांच की गई। किशोरों के रहन-सहन एवं व्यवहार के संबंध में वार्डन से जानकारी ली गई। जांच में सम्प्रेषण गृह में समुचित व्यवस्था पाई गई। सीसीटीवी केमरे भी चालू अवस्था में पाए गए। किशोरों के रहन-सहन के लिए वातावरण अनुकूल एवं स्वच्छ पाया गया। सम्प्रेषण गृह के वार्डन से किशोरों के व्यवहार एवं आदतों संबंधी जानकारी ली गई। अध्ययनरत किशोरों को पढऩे के लिए उचित वातावरण एवं पाठ्य सामग्री का ब्यौरा लिया गया। किशोरों के रूचि के विषयों के बारे में स्टाफ से जानकारी ली।

डूंगरपुर. निरीक्षण करते जिला एवं सेशन न्यायाधीश व सचिव।
खबरें और भी हैं...