पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Chairman Gupta Will Teach Cleanliness Lessons In Banswara

सभापति गुप्ता बांसवाड़ा में सिखाएंगे स्वच्छता का पाठ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डूंगरपुर। राजस्थान में स्वच्छता के ब्रांड एंबेसेडर और डूंगरपुर के सभापति केके गुप्ता 17 मार्च को दोपहर 3 बजे बांसवाड़ा आएंगे। वे यहां स्थानीय पार्षद, सफाई कर्मचारियों, ऑफिस स्टाफ के साथ संवाद कर बांसवाड़ा शहर को भी स्वच्छता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के टिप्स देंगे। साथ ही शहर में स्वच्छता के बारे में संभावनाएं तलाश कर इस बारे में चर्चा करेंगे। गुप्ता बतौर एंबेसेडर प्रदेश के कई निकायों में इस प्रकार की कार्यशाला कर चुके हैं। हालांकि वे बांसवाड़ा में पहली बार कार्यशाला करने आ रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि बांसवाड़ा में सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी द्वारा जिस प्रकार से कार्य किए जा रहे हैं, उसे देखते हुए निश्चित ही बांसवाड़ा आने वाले समय में स्वच्छता में रैंकिंग सुधार करने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की करेगा। मीडिया के माध्यम से जैसा मुझे पता चला रहा है कि बांसवाड़ा सभापति के पास विजन और शहर के विकास को लेकर उनके विचार अच्छे हैं। वो चाहते हैं कि बांसवाड़ा डूंगरपुर से भी आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सभापति का पद निकाय में बहुत बड़ा होता हैं, जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के लिए कई कड़े फैसले भी लेने पड़ते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ध्येय है निरोगी राजस्थान, लेकिन सभी निकाय ठान ले तो निरोगी राजस्थान के साथ समृद्ध राजस्थान भी जोड़ सकते हैं।
खबरें और भी हैं...