पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Challans Of 3000 Drivers Made To Reduce Road Accidents On Holi

होली पर सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने के लिए 3000 वाहन चालकों के बनाए चालान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला पुलिस ने होली के त्योहार में सड़क दुर्घटना में कमी लाने, मृतकों की संख्या में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान जिले के 13 थानों व यातायात शाखा ने तीन हजार एक सौ उनतालीस चालान बनाकर चार लाख 66 हजार तीन सौ एक रुपये का जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा कराया।

वहीं शराब पीकर गाडी चलाने वालों को पकडऩे के लिए पुलिस की नाकाबंदी की गई। इस दौरान 214 जने पकड़े गए। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए पुलिस की ओर से अलग अलग प्वाइंट्स पर नाकाबंदी की गई। कोतवाली पुलिस ने 110 चालान बनाकर 13 हजार 750 रुपये, सदर पुलिस ने 189 चालान बनाकर 33 हजार 700 रुपये, दोवड़ा पुलिस ने 180 चालान बनाकर 21 हजार 450 रुपये, बिछीवाड़ा पुलिस ने 178 चालान बनाकर 31 हजार 51 रुपये, धंबोला पुलिस ने 412 चालान बनाकर 45 हजार, सागवाड़ा पुलिस ने 388 चालान बनाकर 40 हजार 600 रुपये, आसपुर पुलिस ने 305 चालान बनाकर 59 हजार 450 रुपये, वरदा पुलिस ने 160 चालान बनाकर 21 हजार 350 रुपये, चितरी पुलिस ने 191 चालान, निठाउवा पुलिस ने 150 चालान बनाकर 19 हजार रुपये, रामसागड़ा पुलिस ने 262 चालान बनाकर 41 हजार 550 रुपये, कुआं पुलिस ने 205 चालान बनाकर 29 हजार पांच सौ रुपये, साबला पुलिस ने 241 चालान बनाकर 51 हजार पांच सौ रुपये, यातायात शाखा ने 168 चालान बनाकर 30 हजार पांच सौ पचास रुपये का जुर्माना राशि वसूल कर राजकोष में जमा कराया।

सुबह 10 बजे से रात आठ बजे चलती रही कार्यवाही : गामड़ी अहाड़ा। होली के 2 दिन पूर्व रामसागड़ा थाना के मेवाड़ा एवं गैंजी सर्कल में हुए सड़क हादसों में गई तीन युवकों की जान से सबक लेते हुए रामसागड़ा पुलिस ने माड़ा तीन रास्ता, गामड़ी अहाड़ा, रातापानी रोड सर्कल, रामसागड़ा एवं गैंजी में पुलिस जाब्ते के साथ मोर्चा संभाला।

ट्रैफिक नियमों की पालना कराई। कार्यवाही का आलम यह रहा कि दुपहिया वाहन धारियों की जांच कर निकलने दिया। यह कार्यवाही शराब पी कर वाहन चलाने वाले लोगों एवं अनियंत्रित गति से वाहन चला रहे युवकों पर लगाम कसने के लिए थी। रामसागड़ा पुलिस की 3 दिनों के भीतर लगातार सुबह 10 से शाम 8 बजे तक की गई कार्यवाही से माहौल शांतिपूर्ण रहा।

शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 51 गिरफ्तार

पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाने पर 51 जनो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार होली के दिन में कोतवाली पुलिस ने 6 एक्ट में कार्यवाही की। धंबोला पुलिस ने तीन स्थाई वारंटी व एक टॉप टेन आरोपी को पकड़ा। सागवाड़ा पुलिस ने 60 पुलिस एक्ट में दो कार्यवाही की। आसपुर पुलिस ने 60 पुलिस एक्ट में दस कार्रवाई, शांतिभंग में सात जनों को गिरफ्तार किया। चितरी पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। एसपी जय यादव के निर्देशन में फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने दबिश दी।
खबरें और भी हैं...