पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Child Line Dungarpur Found A Mute Lost Child

चाइल्ड लाइन डूंगरपुर को मिला मूकबधिर गुमशुदा बालक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुकबधिर बालक

डूंगरपुर| मालपुर गांव में 12 वर्षीय मूकबधिर बालक ग्रामीणों को मिला। चाइल्ड लाइन टीम ने बालक को बाल कल्याण समिति को प्रस्तुत किया। मुस्कान संस्थान के सचिव भरत नागदा ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर रात को फोन आया कि एक मूकबधिर एवं मानसिक अस्वस्थ बालक मालपुर गांव में गुमशुदा घूम रहा है। जिसे सदर थाना में लाया गया।

डूंगरपुर चाइल्ड लाइन के कॉर्डिनेटर मेहुल शर्मा एवं उनकी टीम सदर थाना पहुंची। बालक से पूछताछ करने पर पाया गया कि वह बोल नहीं पा रहा है। बालक श्याम रंग का है। सफेद शर्ट एवं जिंस पेन्ट पहन रखी है। उसकी उम्र लगभग 12 वर्ष है। चाइल्ड लाइन टीम ने बालक को बाल कल्याण समिति को प्रस्तुत किया। यदि बालक के बारे में या उनके परिजनों के बारे में जानकारी रखता हो तो मोबाइल नंबर 9799132161 व 8005510816 संपर्क करें।
खबरें और भी हैं...