- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Children Given Information About Corona Virus Distributed Masks
बच्चों को कोरोना वायरस की दी जानकारी, मास्क बांटे
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अहारी फला ददोडिय़ा के विद्यार्थियों को कोरोना वायरस एवं उसके बचाव के बारे में जानकारी दी।
प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह ददोडिय़ा ने बताया कि कोरोना वायरस उदयपुर तक आ चुका है। अध्यापिका ज्योति रावल की ओर से वायरस से बचाव के बारे में जानकारी देते एवं बच्चों एवं स्टाफ को नि:शुल्क मास्क बांटे गए। इस अवसर पर वीणा पंड्या, प्रिया त्रिवेदी ने बच्चों को वायरस के बारे में जानकारी दी।
डूंगरपुर. बच्चों व स्टाफ को बांटे गए मास्क।