- Hindi News
- National
- Dariyati News Rajasthan News Competition For Taking Political Credit On Acceptance Of Drinking Water Scheme
पेयजल योजना की स्वीकृति पर राजनीतिक श्रेय लेने की होड़
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से चौरासी विधानसभा क्षेत्र में कडाणा बेकवाटर से पानी लाने के लिए डीपीआर बनाने की घोषणा पर कांग्रेसी और बीटीपी कार्यकर्ताओं ने होड़ लेने के लिए आतिशबाजी की गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीमलवाड़ा और पारड़ा दरियाटी में एकत्रित होकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। कांग्रेसी ने पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा के अथक प्रयास से मांडली सड़क के लिए 19 करोड़, डीपीआर स्वीकृति, झौथरी में नहर सुदृढ़ीकरण के लिए बजट स्वीकृति पर हर्ष जाहिर करते हुए मांडली चौराह पर आतिशबाजी की। वहीं बीटीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा चौरासी विधायक राजकुमार रोत के प्रयासों का हवाला देते हुए चिखली के ससलाई में आतिशबाजी की गई।
दरियाटी। ब्लॉक कांग्रेस चिखली की ओर से शनिवार को पारड़ा दरियाटी में आतिशबाजी की गई। कडाणा बांध का पानी चीखली, झौथरी व सीमलवाड़ा के गावों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए डीपीआर बनाने की घोषणा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारड़ा दरियाटी में आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। प्रधान महेंद्र बरजोड़, ब्लॉक अध्यक्ष मनोहरसिंह चौहान, पुरुषोत्तम पाटीदार, उपाध्यक्ष शंकरलाल पारगी, संगठन मंत्री धनराज बामणिया, रामा भाई रोत, पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र डामोर मौजूद रहे।
सीमलवाड़ा. मांडली चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए।
दरियाटी। पारड़ा दरियाटी में आतिशबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता।