पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dariyati News Rajasthan News Controversy Between Two Parties In Ambada Village Two Injured

अम्बाड़ा गांव में दो पक्षों में विवाद, दो जने हुए घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुआं थाना क्षेत्र के अंबाड़ा गांव में गुरुवार रात को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दो जने घायल हो गए। इस पर घायलों को चीखली सीएचसी लाया गया। इसके बाद रैफर किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंबाड़ा निवासी रूपसिंह पुत्र सरदारा 12 मार्च की शाम को परिवादी बाजा बजाने गया था। रात करीब आठ बजे बाजा बजाकर वापस घर आ रहा था।

पड़ोसी देवीलाल के घर तक पहुंचा ही था कि नाथु बामणिया ने रास्ते जाते रोक कर मारपीट की। लट्ठ से मारपीट के कारण रूपसिंह चिल्लाया। इस पर बबली व सरदारा दौड़ कर आए। बीच बचाव कर छुड़ाया। मारपीट से सिर के पीछे व बाई तरफ पसलियों के पास चोंट आई है। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

खबरें और भी हैं...