चुड़ादा में वृद्धा का शव कुंए में मिला
कुशलगढ़| कस्बे से पांच किमी दूर चुड़ादा गांव के कुंए मंे 55 वर्षीय पूंजी प|ी मखजी कटारा का शव शुक्रवार को मिला। कुंए में शव होने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसकी सूचना कुशलगढ़ थाना पुलिस काे दी। ग्रामीणों ने बताया कि पूंजी के कोई संतान नहीं थी। थानाधिकारी कैलाशचंद्र ने बताया कि पूंजी का पीहर डूंगरा में है, जहां सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। वृद्धा ने आत्महत्या की है या उसे मारकर कुंए में फेंका गया, इसका खुलासा नहीं हुआ है। शाम को डीएसपी संदीपसिंह शेखावत ने भी घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।