- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Demand Declaration Of Dearness Allowance Kept Circulating
महंगाई भत्ते की घोषणा आदेश प्रसारित करने की मांग रखी
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा डूंगरपुर ने बजट भाषण में मंहगाई भत्ते की घोषणा के आदेश प्रसारित करने की मांग रखी।
महासंघ के जिलाध्यक्ष धनेश्वर पंड्या, महामंत्री हेमंत कुमार व बंशीलाल अहारी ने बताया कि राज्य सरकार से मांग कि है कि राज्य बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने 5 प्रतिशत भत्ते की बकाया किस्त देने की घोषणा की थी, जिसके आदेश प्रसारित करे सरकार। विज्ञप्ति में बताया कि सरकार ने घोषणा कर के आदेश नहीं किए है। जिससे आम कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। महासंघ नेताओं ने राज्य सरकार पर कर्मचारियों की मांगों के अनदेखा करने का आरोप लगाया कि राज्य में पिछले 8 माह से बढ़े मंहगाई भत्ते का भुगतान नहीं कर रही है। बढ़ती मंहगाई से कर्मचारियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। भविष्य के कार्य करने में परेशानी हो रही है। राज्य सरकार को तत्काल आदेश प्रसारित करने चाहिए। बढ़ा हुआ भत्ता जुलाई 2019 से 5 प्रतिशत व जनवरी 2020 से 4 % बकाया चल रहा है। महासंघ ने भत्तों का भुगतान एरियर सहित नकद देने की मांग दोहरायी है। महासंघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी की आदेश नहीं कराने कर्मचारी आंदोलन संगठित किया जाएगा।