- Hindi News
- National
- Sagwara News Rajasthan News Demand To Add Teacher Class In The Decision Of Leave
अवकाश के फैसले में शिक्षक वर्ग को जोड़ने की मांग की
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बढ़ते हुए खतरे को भांपते हुए प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों के 30 मार्च तक अवकाश करने के फैसले का स्वागत किया। साथ ही इसमें शिक्षक वर्ग को भी शामिल करने की मांग की। संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला अध्यक्ष डॉ ऋषिन चौबीसा, जिला मंत्री कन्हैयालाल व्यास व महिला मंत्री विष्णु कुंवर राणावत ने बताया कि शिक्षक वर्ग परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में निष्ठा के साथ सहयोग देना चाहता है परंतु कोरोना वायरस के संक्रमण पर पूर्ण विराम लगाने के लिए आवश्यक है कि जहां परीक्षा सेंटर नहीं हैं वहां के शिक्षकों को अवकाश और परीक्षा अवधी के दौरान कार्य कर रहे शिक्षकों को अतिरिक्त मानदेय दिया जाए। शिक्षक संघ ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे समस्त जन जागरण अभियान में सहयोग के लिए आश्वासन दिया।