- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Demand To Pay Mid Day Meal Balance As Soon As Possible
मिड डे मील की बकाया राशि का भुगतान यथाशीघ्र करने की मांग
पूंजपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा आसपुर के अध्यक्ष लाल सिंह अहाडा एवं मंत्री सुदर्शन सिंह बनकोडा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत चार महीनो से मीड डे मील का भुगतान नही मिलने से परेशानियों का सामना करना पड रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी से बकाया राशि का जल्दी से जल्दी भुगतान करने की मांग की। वहीं कुक कम हेल्पर का भी मानदेय बकाया होने से उनकी होली भी फीकी रही और उन्हें भी जल्दी से जल्दी मानदेय दिलाने की मांग की।