- Hindi News
- National
- Sagwara News Rajasthan News Dispute Over Garbage Collection In Front Of Cabin Assault
केबिन के सामने कचरा इकट्टा करने पर विवाद, मारपीट
सागवाड़ा। ओबरी में एक केबिन के सामने कचरा इकट्ठा करने से मना करने पर हुए विवाद के बाद मार पीट करने और महिला के गले से सोने की चैन व नगदी छीन लेने का मामला पुलिस में दर्ज कराया।
सीआई दिलीप दान चारण ने बताया कि ओबरी निवासी इरशाद लखारा ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उसकी भुआ ओबरी निवासी जमीला लखाराकेबिन लगा कर चुडियां बेचती है। बुधवार शाम को जमीला दुकान पर गई तो केबिन के पास बहुत सारा कचरा इकट्ठा पडा हुआ था। जिस पर जमीला ने ओबरी के ही अफसाना पुत्री सलीम लखारा को केबिन के आगे रोज रोज कचरा इकट्ठा नहीं करने के लिए कहा। जिस पर अफसाना मारपीट करने लगी। इतने में ओबरी निवासी जमीला प|ी सलीम लखारा, हसीना पुत्री उस्मान लखारा, बिलकीस पुत्र सलीम लखारा व सलीम पुत्र उस्मान लखारा ने जमीला से मारपीट की।