पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News District Administration Serious About Corona Virus House To House Screening Survey Is Being Done

जिला प्रशासन कोरोना वायरस को लेकर गंभीर, घर-घर की जा रही है स्क्रीनिंग सर्वे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला प्रशासन कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने को लेकर मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। कलेक्टर कानाराम स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से एहतियात के तौर पर कई विशेष कदम उठाए गए हैं। कलेक्टर कानाराम ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए चिकित्सकीय दृष्टिकोण से जहां राजकीय चिकित्सालयों के साथ-साथ जिले के बड़े निजी चिकित्सालयों में भी अलग ओपीडी एवं आइसोलेशन वार्ड बनाया है। बाहर से आने वाले पर्यटकों की भी प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है।

चिकित्सा विभाग कार्मिकों के दल तैयार करते हुए घर-घर जाकर स्क्रीनिंग सर्वे करवाई जा रही है। कलेक्टर कानाराम ने आमजन से अपील की है कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि जागरूक रहकर एहतियात बरतने की जरूरत है। इस संदर्भ में वल्र्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से अपनी सुरक्षा करने के लिए किए जाने वाले उपायों का वीडियो भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपील के साथ जारी कर कोरोना वायरस से नहीं घबराने एवं स्वच्छता एवं ऐहतियात बरतने का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ महेन्द्र परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 49 पर्यटक यूके, स्विजरलैण्ड, आस्टे्रलिया, कनाड़ा, बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मनी, इटली से आने की जानकारी है। पर्यटकों की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही जिन होटलों में पर्यटकों का ठहराव हो रहा है, उनके कर्मचारियों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक 22 कर्मचारियों की भी स्क्रीनिंग की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही विदेशों में रहने वाले स्थानीय निवासियों के होली के त्यौहार पर घर आने वाले सत्तर लोगों की भी चिकित्सा विभाग के माध्यम मॉनिटरिंग की जा रही है। अभियान के तहत एन एम, आशाओं, प्रसाविका प्रशिक्षण केंद्र डूंगरपुर के विद्यार्थियों द्वारा घर घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर सर्वे किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में गुरुवार को शुरू किए गए कोरोना वायरस जागरूकता अभियान के तहत दो दिवस में दो हजार घरो की स्क्रीनिंग कर सर्वे किया गया।

चिकित्सालयों में अलग ओपीडी एवं आइसोलेशन वार्ड : सरकारी के साथ ही बड़े निजी चिकित्सालयों में भी संभावित संक्रमित के लिए अलग से ओपीडी एवं आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है। आने वाले संभावित लक्षणों से संक्रमित व्यक्तियों की ट्रेवल हिस्ट्री लेकर प्रतिदिन की रिपोर्टिंग सीएमएचओ को दी जा रही है। अन्य देशों से आने वाले व्यक्तियों तथा विशेषकर संक्रमित देशों से आने वाले लोगों के लिए जागरूक रहकर मॉनिटरिंग कर तथा संक्रमण के लक्षण होने पर तत्काल रिपोर्टिंग भी की जा रही है।

रेपिड रिस्पोंस टीम गठित, नियंत्रण कक्ष स्थापित : जिला प्रशासन ने रेपिड रिस्पोंस टीम का गठन करते हुए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित कर दिया गया है। छ: सदस्यीय चिकित्सक दल डॉ लोकेश कुमार परमार, डॉ कांतिलाल मेघवाल, डॉ नीलेश गोठी, डॉ शम्ससुजाआ, डॉ मोहम्मद खुशनुद, डॉ जावेद खान की रेपिड रिस्पोंस टीम का गठन कर मुस्तैद कर दिया गया है।

डिप्टी सीएमएचओ को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए नियंत्रण कक्ष 02964-232486 की भी स्थापना की गई है।

रोकथाम के निर्देश जारी : कोविड-19 के संबंध में भारत सरकार द्वारा प्रदत्त ट्रेवल एडवाईजरी, हैल्थ केयर फेसिलिटी में इन्फेक्शन प्रिवेंशन एवं कट्रोल, सैम्पल कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन, क्लिनिकल केस मैनेजमेंट, डिस्चार्ज पॉलिसी, कन्टेनमेंट प्लान तथा डिसइन्फेक्शन पॉलिसी आदि वांछित कार्यवाही निर्देशानुसार करने एवं कोविड-19 रोग के बचाव, नियंत्रण जांच उपचार एवं प्रचार-प्रसार आदि से संबंधित समस्त गतिविधियों सम्पादित करने के निर्देश किए।

इधर, डूंगरपुर में माध्यमिक विद्यालय नई बस्ती में शनिवार को विद्यार्थियों को कोरोना वायरस की जानकारी दी गई। इस पर प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार जोशी ने प्रार्थना सभा में कोरोना वायरस क्यो और कैसे फैलता है तथा इसके बचाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अरजन, वीणा, महेश्वेता, राजेंद्र, राजकुमार परमार, ममता आदि मौजूद थे। वहीं, झोंसावा पीएससी पर आशा सहयोगियों और ग्रामीणों की बैठक हुई। पीएससी डॉॅ. रोनक पाटीदार और अशोक कुमार ने आशा सहयोगिनी एवं ग्रामीणों को कोरोना वायरस से रोकथाम के बारे में जानकारी दी।

सागवाड़ा. कोरोना वायरस से सावधान करने और इससे बचाव के लिए एकता जागरूकता अभियान शनिवार से शुरू हुआ। अभियान 31 मार्च तक सरकारी दफ्तरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलाया जाएगा। जागरूकता अभियान की शुरुआत उपखंड कार्यालय में अधिकारियों और कार्मिकों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को मास्क पहनाकर की। एसडीएम राजीव द्विवेदी, तहसीलदार डाया लाल पाटीदार, पटवारी देवेंद्र सिंह, मुकेश भोई, सीआई दिलीप दान चारण ने कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता लाने की अपील की। एकता जागरूकता अभियान के अध्यक्ष शेख़ राजू भाई बर्तनवाला, उपाध्यक्ष प्रदीप गामोट, महामंत्री दिलीप कलाल ने लोगों को निशुल्क मास्क बांटे। रविवार को कठपुतली के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही जागरूकता पत्रक और माक्स बांटे जाएंगे।

पिंडावल. मौसमी बीमारियों व कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर शनिवार को बोड़ीगामा बड़ा में आयुर्वेदिक चिकित्सालय की ओर से आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। चिकित्सा प्रभारी गौतमलाल रोत ने बताया कि चिकित्सालय में ग्रामीणों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाने के साथ मौसमी बीमारियों के रोकथाम के उपाय बताए। शिविर में दिनेश मीणा ने सहयोग दिया।

अवकाश उपभोग एवं मुख्यावास छोड़ने पर रोक

कोरोना वायरस कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक मेडिकल कॉलेज, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डूंगरपुर एवं सागवाड़ा, समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित समस्त चिकित्सकों, नियंत्रण अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के अवकाश उपभोग एवं मुख्यावास छोडऩे पर रोक लगाई है।

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल बिछीवाड़ा में स्टॉफ से संवाद करते एडीपीसी।

बिछीवाड़ा. स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल का एडीपीसी समग्र शिक्षा गोवर्धनलाल यादव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों के तहत दस्तावेज और अन्य जानकारी ली। कोरोना वायरस के तहत स्कूल में छुट्टी की सूचना दी। वहीं स्टाफ को नियमित आकर बकाया कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। नवनिर्मित प्राइमरी भवन का निरीक्षण कर मॉनिटरिंग करने के लिए प्रधानाचार्य लबाना को निर्देश दिए।

मॉडल स्कूल बिछीवाड़ा का निरीक्षण, छुट्टी की जानकारी

नोवल कोरोना वायरस के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करते अधिकारी।

डूंगरपुर। कोरोना वायरस की पहचान एवं रोकथाम प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्तर पर स्वास्थ्य भवन में आयोजित हुआ। सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र कुमार परतार ने कहा कि हमें सतर्क रहना है और हर संभव प्रयास करके आमजन को नोवल कोरोना से बचाव सावधानियों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि हमें उपचार से ज्यादा बचाव की ओर ध्यानाकर्षित करना है तथा आमजन को कोरोना से भयभीत न होने से रोकने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सक की नोवल कोरोना जागरूकता में अहम जिम्मेदारी है और इसे पूर्ण ईमानदारी से निभाकर जिले को कोरोना मुक्त रखने में सहयोग करें। पैथोलोजिस्ट मेडिकल डॉ कस्तुब सिंह ने स्वाइन फ्लू कलेक्शन की जानकारी दी। असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिसिन डॉ गुरु कुमार सेन, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ सुनीता धाकड एवं एसएमओ डॉ. केके महशवरी ने पीपीटी के माध्यम से विस्तार से प्रशिक्षण दिया। डिप्टी सीमएचओ डॉ. लोकेश परमार, आरसीएचओ डॉ. केएल पलात मौजूद रहे।

कोरोना से सतर्कता, जागरूकता से हो हर संभव प्रयास

डूंगरपुर. ईडीपी सभागार में बैठक लेते जिला कलेक्टर कानाराम।
खबरें और भी हैं...