- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Dowda Chitri And Ramsagada Get New Police Officer
दोवड़ा, चितरी आैर रामसागड़ा को मिले नए थानाधिकारी
डूंगरपुर| जिले के दोवड़ा व रामसागड़ा थानाधिकारी को चितरी व दोवड़ा थानाधिकारी के पद पर लगाया है। कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक को रामसागड़ा थानाधिकारी के पद पर स्थानांतरण किया है। एसपी जय यादव ने बुधवार को आदेश जारी कर प्रशासकीय आधार पर इनका स्थानांतरण किया है। दोवड़ा थानाधिकारी भानुप्रताप सिंह को चितरी थानाधिकारी, रामसागड़ा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार को दोवड़ा थानाधिकारी के पद पर स्थानांतरण किया है। कोतवाली थाने से उपनिरीक्षक अरुण खांट को रामसागड़ा थानाधिकारी के पद पर स्थानंतरण किया है।