डीएसटी ने पकड़ी अवैध शराब, दो गिरफ्तार
डूंगरपुर| जिला विशेष टीम ने रविवार को धंबोला थाना क्षेत्र के गंधवा व चारवाड़ा गांव में कार्रवाई कर 27 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दरअअसल, डीएसटी को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि चारवाड़ा व गंधवा गांव में अवैध रुप से शराब बेची जा रही है। इस पर टीम ने चारवाड़ा गांव में आरोपी टेकचंद पुत्र हवचंद कलाल के कब्जे से 16 पेटी बीयर व छह पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। गंधवा गांव में आरोपी भूरा पुत्र शंकर मीणा के कब्जे से अवैध रूप से रखी पांच पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। दस लीटर देशी महुवा शराब पकड़ी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर धंबोला थाना पुलिस को सुपुर्द किया है। डीएसटी में हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, नवीन, महावीर, मुकेश, यशपाल, सोहन, मानशंकर,पंकज शामिल रहे। आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह। उल्लेखनीय है कि एसपी जय यादव के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री व परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।