- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Executive Of Vagad Kshatriya Mahasabha Block Rural Constituted
वागड़ क्षत्रिय महासभा ब्लॉक ग्रामीण की कार्यकारिणी गठित
डूंगरपुर। वागड़ क्षत्रिय महासभा के डूंगरपुर ब्लॉक की बैठक रविवार को शिवाजीनगर स्थित सज्जनसिंह वाजेड़ा के निवास पर हुई। मुख्य अतिथि छत्तरसिंह, अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्रसिंह सटोड़ा और विशिष्ट अतिथि मनोहरसिंह, एमपीसिंह, हितेंद्रसिंह राजावत, नटवरसिंह, भारतसिंह, मोहनपालसिंह, स्वरुपसिंह, सूर्यसिंह, बहादूरसिंह थे। उपाध्यक्ष उदयसिंह, महासचिव देवेंद्रसिंह, प्रवक्ता घनश्यामसिंह, संगठन मंत्री किशोरसिंह, संयुक्त मंत्री किशोरसिंह, सरंक्षक मंडल गुलाबसिंह, खुमाणसिंह, विरेंद्रसिंह, सज्जनसिंह, अर्जुनसिंह, महेंद्रसिंह, सूर्यसिंह, खुमाणसिंह, मानसिंह का मनोनयन हुआ। इसके बाद आमंत्रित सदस्यों में सज्जनसिंह, दिलीपसिंह, प्रवीणसिंह, देवीसिंह, विक्रमसिंह, विजयसिंह, रायसिंह का मनोनयन हुआ। बैठक में 15 मार्च खेडाकच्छवास में होली मिलन समारोह, महिला संगठन के चुनाव, ग्राम स्तर पर युवा समिति बनाने, प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने पर चर्चा की गई।