- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Fight Over Electoral Rivalry Case Registered
चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज
गणेशपुर| कोलखड़ा पाल गांव में चुनावी रंजिश को लेकर लात मुक्कों से मारपीट करने का मामला दोवड़ा थाने में दर्ज हुआ है। धनपाल पुत्र वासु भगोरा ने रिपोर्ट देकर बताया कि 10 मार्च को होली का त्योहार होने से चौराहे पर नारियल हवन करने गए गया था। चुनाव की रंजिश लेकर सत्तू परमार, लेंबा, गिरीश, गणेश, कांति, दिनेश, अमरा, नाथू, मोहन, हलिया ने शाम साढ़े पांच बजे धनपाल, निलेश, गटू, जीवराज, पवन, गटू, आशा को रास्ते में जाते समय रोककर लट्ठ, पत्थर, लात मुक्कों से मारपीट की। रामजी पुत्र कानजी परमार के घर पर अनाधिकृत रुप से घूस कर मारपीट की। पुलिस जांच कर रही है।