- Hindi News
- National
- Sagwara News Rajasthan News Gayatri Family39s Division Level Seminar Will Be Held On March 15
गायत्री परिवार की संभाग स्तरीय गोष्ठी 15 मार्च को होगी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की उदयपुर संभाग स्तरीय गोष्ठी 15 मार्च को गलियाकोट रोड़ पर श्रीराम नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में संपन्न होगी।
राजस्थान प्रांत के संरक्षक एवं प्रांतीय समन्वयक घनश्याम पालीवाल और वरिष्ठ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुबह 10 बजे गोष्ठी शुरू होगी। जिसमें सभी ट्रस्टी, कार्यकर्ता, प्रज्ञा मंडल के संचालक, नवचेतना केंद्र के संचालक, ब्लॉक और जिला समन्वयक, उपजोन समन्वयक भाग लेंगे। गोष्ठी के दौरान क्षेत्र के सभी मंडलों का नए स्तर से गठन करने और अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रांत स्तरीय कार्यकर्ताओं की कार्यशाला के आयोजन पर चर्चा की जाएगी।