पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagwara News Rajasthan News Gayatri Shaktipeeth Division Level Meeting In Sagwara Today

गायत्री शक्तिपीठ सागवाड़ा में संभाग स्तरीय बैठक आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरजगांव। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में उदयपुर गायत्री परिवार की संभाग स्तरीय गोष्ठी रविवार को सुबह 10 बजे गलियाकोट रोड़ पर श्रीराम नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में होगी। गायत्री परिवार के नानूराम भट्ट, नगीनलाल पटेल एवं अमृतलाल कलाल ने बताया कि राजस्थान प्रांत के संरक्षक एवं प्रांतीय समन्वयक घनश्याम पालीवाल और वरिष्ठ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होने वाली गोष्ठी में क्षेत्र के सभी ट्रस्टी, कार्यकर्ता, प्रज्ञा मंडल के संचालक, नवचेतना केंद्र के संचालक, ब्लॉक और जिला स्तरीय समन्वयक, उपजोन के समन्वयक और कार्यकर्ता भाग लेंगे। गोष्टी में क्षेत्र के सभी मंडलों का नए स्तर से गठन किया जाएगा। गोष्ठी में काेराेना वायरस के रोकथाम के लिए विशेष मंत्रों से विशेष यज्ञ के साथ में प्रयोग पर चर्चा की जाएगी।
खबरें और भी हैं...