- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Gujarat Team Will See The Cleanliness Of Dungarpur
गुजरात का दल देखेगा डूंगरपुर की स्वच्छता
डूंगरपुर|गोवा में हुए 58 देशों और भारत के 100 शहरों के 1000 से अधिक जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में स्वच्छता सम्मेलन में डूंगरपुर निकाय के कार्य सभी निकाय के लिए रोल मॉडल बन गए। सम्मेलन में नगरपरिषद सभापति केके गुप्ता को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। इसके बाद गुजरात राज्य से राजकोट, बड़ोदा, सूरत, अहमदाबाद और विदेश के कई देश के जनप्रतिनिधि डूंगरपुर के कार्यों को देखने आने वाले है। सबसे पहले गुजरात का दल आ रहा है। डूंगरपुर ने स्वच्छता में एक-एक बिंदु पर कार्य कर पुरे शहर को स्वच्छ बनाया और शहरवासियों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।