- Hindi News
- National
- Sagwara News Rajasthan News Happiness Comes From The Influence Of Religion Acharya
धर्म के प्रभाव से ही सुख आता है: आचार्य
धर्म समाज संस्था
आचार्य विभव सागरजी।
सागवाड़ा| जैन मंदिर परिसर भीलूड़ा में कवि हृदय जैन आचार्य विभव सागरजी महाराज ने प्रवचन दिया। महाराज ने स्वरचित कविता के माध्यम से सर्वव्यापी भगवान के प्रति समर्पण भाव व्यक्त करते हुए कहा कि समाधि भक्ति तेरी छत्र छाया भगवन मेरे सिर पर हो, मेरा अंतिम मरण समाधि तेरे दर पर हो। आचार्य ने कहा कि मनुष्य जीव सुख चाहता है और दुख से डरता है। धर्म ही सुख का उपाय है। धर्म के प्रभाव से ही सुख आता है और दुख का अभाव ही सुख है। धर्म है तो जीवन में आनंद है। धर्म हमेशा ध्यान व अध्ययन से आता है। संघ का भीलूड़ा में मंगल प्रवेश पर समाज की ओर से आचार्य का पाद प्रक्षालन किया। अध्यक्ष रमणलाल टुकावत ने समाज की तरफ से आचार्य से भीलूड़ा में सात दिन धर्म लाभ देने का निवेदन किया।