- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Holika Dahan Ran Away With The Mobile Phone Of A Woman Recording
होलिका दहन की रिकार्डिंग कर रही युवती का मोबाइल ले भागे
शहर के करब भापोर पंचायत के छत्रसालपुर गांव मंे होलीका दहन का वीडियो बना रही एक युवती के हाथों से मोबाइल छीनकर पल्सर सवार दो बदमाश भाग गए। ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन वे नहीं पकड़े गए।
छत्रसालपुर निवासी बालकृष्ण जत्ती ने बताया कि सोमवार रात 8 बजे उसकी बेटी ज्याेति गोस्वामी होलीका दहन की मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, मंदिर के पास अंधेरे में खड़े दो युवकों मंे से एक पीछे से आया और हाथ में झपट्टा
मारते हुए छीन लिया। दूसरा युवक थोड़ी दूर अंधेरे में पल्सर बाइक शुरू कर इंतजार कर रहा था। जैसे ही बदमाश मोबाइल लेकर आया बाइक के पीछे बैठकर दोनों भाग गए। आनन फानन में हुई घटना में एक बार तो ग्रामीण कुछ समझ ही नहीं पाए। बाद में लोगों ने दोनों बदमाशों का भापोर नर्सरी तक पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। मंगलवार को सदर थाने में मोबाइल चोरी को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
होली मिलन समारोह 15 को : डूंगरपुर। आदिवासी विकास परिषद की ओर से रविवार को आदिवासी कॉलेज होस्टल परिसर में होली मिलन समारोह होगा। यह जानकारी परिषद के अध्यक्ष रूपलाल डामोर ने दी