पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Illegal Liquor Worth Rs 8 Lakh Caught By Luxury Car And Pickup

लग्जरी कार व पिकअप से पकड़ी सवा 8 लाख रुपए की अवैध शराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतनपुर चौकी व पालिसोड़ा बोर का पानी रोड में की कार्रवाई

जिला विशेष टीम, बिछीवाड़ा पुलिस ने तीन अलग अलग जगह पर कार्रवाई कर सवा आठ लाख रुपए की शराब पकड़ी। पुलिस ने एक पिकअप, एक कार व बाइक को जब्त कर किया। इस कार्रवाई में 112 पेटी शराब पकड़ी है। हालांकि तीनों कार्रवाई में चालक पुलिस नाकाबंदी को देखकर भाग गए। पीछा करने पर हाथ नहीं आ सकें। पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल थानाधिकारी इंद्रजीत परमार को शुक्रवार रात को मुखबिर के जरिए सूचना मिली। इस पर रतनपुर चौकी के सामने नाकाबंदी की गई। इस दौरान पिकअप गाड़ी आती नजर आई। चालक ने पुलिस को देखकर नाकाबंदी स्थल से 150 फीट की दूरी पर गाड़ी को छोड़कर भाग गया। चालक का पीछा किया गया, लेकिन अंधेरा होने से हाथ नहीं लग पाया। पिकअप को क्रेन की मदद से थाना परिसर लाया गया। पिकअप को खोलने पर अंग्रेजी शराब के 73 कार्टन मिले। शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। वाहन मालिक शैलेष गिरी पुत्र रामघर गोस्वामी निवासी अहमदाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पिकअप पर डाक पार्सल लिखा हुआ था। डाक पार्सल के नाम पर अवैध शराब की तस्करी हो रही थी। दूसरी कार्रवाई बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के पालिसोड़ा बोर का पानी रोड पर डीएसटी की तरफ से की गई। तीन लाख रुपए की शराब के साथ लग्जरी कार को जब्त कर लिया है। दरअसल, डीएसटी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि लग्जरी कार से शराब की तस्करी गुजरात होने वाली है। इस पर अवैध शराब से भरी गाड़ी को पकड़ा। वाहन लॉक किया हुआ था। इसके आसपास कोई व्यक्ति नहीं था। अंग्रेजी शराब व बीयर के 31 कार्टन मिले। ईडर गंभीरपुरा निवासी वाहन मालिक प्रकाशचंद पुत्र चंदूलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बाइक से ले जा रहा था 15 हजार रुपए की शराब : बिछीवाड़ा पुलिस ने जाम्बुडी में कडियानाला तरफ जाने वाले रास्ते पर रात 2 बजे नाकाबंदी की। इस दौरान सवा दो बजे नाकाबंदी को देखकर चालक बाइक को छोड़कर भाग गया। इस दौरान पुलिस ने बाइक की सीट पर रखे प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो 15 हजार रुपए की शराब मिली। पुलिस ने अंग्रेजी शराब व बाइक को जब्त कर लिया है। मालपुर टुनदार निवासी दिनेश पुत्र कांतिभाई पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इको कार में मिली शराब, आरोपी गिरफ्तार : कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सीमलवाड़ा रोड पर वसुंधर विहार के पास कार्रवाई कर इको कार पकड़ी है। कार से अवैध शराब को जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी चांदमल सिंगारिया ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली इस पर पुलिसकर्मी सुरेश कुमार, जगदीश व जितेंद्र थाने से रवाना हुए। आरोपी ने पुलिस को देखकर गाड़ी को वसुंधर विहार की जाने दी। इस पर पुलिस ने पीछा कर पकड़ी। आरोपी उदयपुरा निवासी अनिल पुत्र अमृतलाल कलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

पुनावाड़ा में ढाबे से पकड़ी 8 हजार रुपए की शराब

सीमलवाड़ा| एसपी जय यादव की ओर से अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष टीम व धंबोला पुलिस ने शनिवार को धंबाेला सर्कल के पुनावाड़ा गांव में मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रताप पुत्र कालू डामोर निवासी पुनावाड़ा के कब्जे से भाथीजी ढाबे पर पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बियर को जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया है।

स्कूटी पर अवैध रूप से शराब ले जाते गिरफ्तार

गणेशपुर| दोवड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर स्कूटी से अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि मुखबिर सूचना पर पगारा नई बस्ती पुलिया के पास समय सवा दो बजे घटाउ की तरफ से एक एक्टिवा पर एक व्यक्ति आते समय नजर आया। इस पर एक्टिवा को पास आने पर रुकवाया। एक्टिवा में पैर रखने की जगह पर टाट के कट्टे मुंह से बंधे हुए पाए। इस पर एक्टिवा चला रहे व्यक्ति का नाम पूछा तो उसने अपना नाम नाथू पिता हूका रोत निवासी सादड़ी खेरवाड़ा का होना बताया। इस पर अवैध शराब के साथ स्कूटी को जब्त कर लिया है।

डूंगरपुर. लग्जरी कार में इस तरह से छुपा कर रखी थी अवैध शराब।
खबरें और भी हैं...