पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagwara News Rajasthan News In Garjhumji Village Family Members Were Banned For Not Providing Child Marriage

गड़ाझुमजी गांव में परिजनों को बाल विवाह नहीं कराने के लिए किया पाबंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गड़ाझुमजी गांव में गुरुवार को एक नाबालिग लड़के की शादी होने वाली थी, लेकिन ऐन मौके पर प्रशासन और पुलिस ने पहुंच कर संयुक्त कार्रवाई में नाबालिग के परिजनों को बालविवाह नहीं कराने के लिए पाबंद किया। बारात खेड़ा धाणी, भीमसौर जानी थी। पटवारी हर्षद पंचौरी ने बताया कि नायब तहसीलदार डॉ. मयूर शर्मा के निर्देश पर गांव में पहुंचे। जहां पर शादी से संबंधित जानकारी ली। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हजारी के दो पुत्र है। एक बेटे की शादी गुरुवार को होने वाली थी। जांच में पाया कि दुल्हा नाबालिग है। ऐसे में नायब तहसीलदार डॉ. शर्मा ने मौके पर पहुंच कर परिजनों और समाज वालों के सामने बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत इसे दंडनीय अपराध बताते हुए नाबालिग के परिजनों को आयु पूर्ण होने के बाद ही विवाह कराने के लिए पाबंद किया।

सागवाड़ा. नाबालिग के परिजनों को समझाते नायब तहसीलदार डॉ. शर्मा।
खबरें और भी हैं...