पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Indian Club Rajputana Club Clash In Title In Cricket Event Today

क्रिकेट स्पर्धा में इंडियन क्लब, राजपूताना क्लब के बीच में खिताबी भिड़ंत आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लक्ष्मण मैदान में चल रही राज भोई समाज क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच हुए। पहला मैच इंडियन क्लब और यंगस्टार के मध्य खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन क्लब ने 20 ओवर में 147 रन बनाए। जिसमें अजय ने 41, संजय ने 35 रन का योगदान दिया। यंगस्टार क्लब के संदीप, अनिल, कपिल ने 2-2 विकेट मिले।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी यंगस्टार पूरी टीम मात्र 80 रन पर सिमट गई। यंगस्टार क्लब के प्रितेश 16 व भरत के 15 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। इंडियन क्लब की ओर से अजय व कपिल को 3-3 विकेट की सफलता मिली। दूसरा मैच जूनियर क्लब और राजपुताना क्लब के मध्य हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर क्लब ने 20 ओवर में 133 रन बनाए। जिसमें जयदीप पाटीदार ने 41, कौशिक उपाध्याय ने 27 व चंद्रवीर सिंह ने 17 रन का योगदान दिया। राजपुताना क्लब कीओर से कर्मराज सिंह व रणजीतसिंह ने 3-3 विकेट की सफलता मिली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजपुताना क्लब ने जीत के लिए आवश्यक रन तीन विकेट खो कर बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। राजपुतान क्लब से भव्यराज सिंह ने 53, नंदराज सिंह ने 44 व पालसिंह ने 20 रन का योगदान दिया। जूनियर क्लब की ओर से चंद्रवीर, जयदीप को एक-एक विकेट की सफलता मिली।मैन ऑफ द मैच भव्यराज सिंह रहे। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाऐगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ सचिव जितेंद्र श्रीमाली ने दी।

बांसवाड़ा हॉस्टल जीता वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच

पिंडावल. गांव के गायत्री परिसर खेल मैदान में चल रही दो दिवसीय रात्रि कालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बांसवाड़ा हॉस्टल ने जीता। आयोजक उमेश हरसोत ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर की 32 टीमों में भाग लिया। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को रात्रि को बांसवाड़ा हॉस्टल व 007 अक्षय टीम के मध्य खेला गया। जिसमें पहले सेट में बांसवाड़ा हॉस्टल ने अक्षय को 21-17, दूसरा सेट 007 अक्षय ने 21-15 से तथा तीसरा सेट बांसवाड़ा ने 21-13 से जीत कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में बेस्ट नेटर विनय, बेस्ट खिलाड़ी धर्मेंद्र रहे। इस अवसर पर त्रिलोक हरसोत, हरीश खेमोत, कैलाश उपाध्याय, सुरेश पालोदा, मेग्रेश पंचाल, हेमंत लसाड़ा, योगेश हरसोत, प्रशात हरसोत मौजूद थे। संचालन पीयूष हरसोत ने व आभार उमेश ने माना।

खेल समाचार**

पिंडावल. विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान करते अतिथि।

डूंगरपुर. मैच के दौरान शॉट खेलता बल्लेबाज।
खबरें और भी हैं...