- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Information Given To The People Through Corona Virus Awareness Campaign
कोरोना वायरस जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को दी बचाव की जानकारी
जे आर इंस्ट्टियूट ऑफ नर्सिंग सागवाड़ा की ओर से गुरुवार को सागवाड़ा व आसपास के गांवों में सात दिवसीय कोरोना वायरस जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया।
संस्थान प्राचार्य दिनेश भगत ने बताया कि संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ के सदस्यों की सहभागिता के माध्यम से सात दिवस के तहत गुरुवार को गोवादी गांव, राजकीय चिकित्सालय, बस डिपों, संस्कृत विद्यालय, जे आर छात्रावास एवं पुनर्वास कॉलोनी सहित आसपास के गांवों में जाकर नुक्कड नाटक, पोस्टर, चाटर्स तथा संवाद के माध्यम से ग्राम एवं नगरवासियों को कोरोना वायरस के फैलने के कारणों एवं उसके बचाव के बारे में विस्तृत से जानकारी प्रदान की गई और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी।
होटलों एवं अन्य आवासीय केन्द्रों में ठहरने वाले सभी लोगों की नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश
सभी होटलों एवं अन्य आवासीय केन्द्रों में ठहरे व्यक्तियों की भी प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एहतियातन बरतने के निर्देश दिए गए। जारी निर्देशों के अनुसार प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, जिला पर्यटन अधिकारी, पुलिस विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार एवं भारत सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार सभी होटलों एवं अन्य आवासीय केन्द्रों से सम्पर्क कर उनके यहां ठहरें व्यक्तियों की मॉनीटरिंग कराने के निर्देश दिये गये हैं। यदि कोई पर्यटक अथवा अन्य व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया जाता है, तो यथाशीघ्र उसके उपचार एवं संक्रमण को रोकने के लिये उपाय सुनिश्चित कराने भी पाबंद किया गया है।
डूंगरपुर. विद्यार्थियों को कोरोना के दुष्प्रभावों की जानकारी देते अतिथि।