- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Innovation Administrative Officials Adopted Responsibility For 89 Hostels
नवाचार : 89 हॉस्टलों की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों को गोद दी
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग की ओर से जिलेभर में संचालित हॉस्टलों को अब प्रशासनिक अधिकारियों को गोद देकर नवाचार किया जा रहा है। कलेक्टर कानाराम ने कार्यभार संभालने के बाद अब हॉस्टलों की दशा और दिशा देने के लिए यह व्यवस्था शुरू की है। इससे इन हॉस्टलों में चल रही अनियमितता पर विराम लगाते हुए सुधार किया जा सके। पिछले कई वर्षो से सरकार की ओर से जनजाति क्षेत्र के बच्चों का शैक्षणिक स्तर में सुधार करने और उन्हें आगे लाने के लिए छात्रावास की सुविधा दी गई है। इसके बावजूद हॉस्टलों में आपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। इसको देखते हुए कलेक्टर कानाराम की ओर से अब हॉस्टलों के लिए स्थानीय अधिकारियों को गोद दिया गया है। ये अधिकारी नियमित निरीक्षण कर सुधार करेंगे।
निरीक्षण का फॉर्मेट भी तय : निरीक्षण का औपचारिकता की जगह तय फॉर्मेट में भरने की जिम्मेदारी तय होगी। इसमें बच्चों की संख्या, भोजन, स्टॉक का रिकॉर्ड, बाथरुम की साफ-सफाई, बच्चों के कक्षों की सफाई, बिस्तर की स्थिति, मनोरंजन कक्ष की स्थिति, रसोईघर की साफ-सफाई, बिजली,पेयजल व्यवस्था, बाथरुम में पानी की उपलब्धता, खेल सामग्री और कार्यरत स्टॉफ की उपस्थिति को जांच जाएगा।