- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Jee Advance Brochure Released Application From May 1
जेईई एडवांस का ब्रोशर जारी, आवेदन 1 मई से
जेईई एडवांस परीक्षा का ब्रोशर जारी हो गया है। जेईई एडवांस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मई की सुबह 10 बजे से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 मई की शाम 5 बजे तक चलेगी। फीस जमा कराने की अंतिम तारीख 7 मई की शाम 5 बजे तक होगी। जेईई एडवांस के लिए आवेदन 3 हिस्सों में पूरा होगा। पहले हिस्से में बेसिक रजिस्ट्रेशन होगा, दूसरे में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और तीसरे में फीस जमा होगी।