सामूहिक गंगोद्यापन में निकाली कलश यात्रा
जेठाना में बुनकर समाज की ओर से सामूहिक गंगोद्यापन के तहत विशाल कलश यात्रा निकाली। इसमें समाज के सात चौखलों के 35 गांवों के लोग शामिल हुए। गांव के मंदिर परिसर में मुख्य यजमान सविता धनेश्वर बुनकर, धूली स्व. प्रतापजी बुनकर, गीता वासुदेव बुनकर, दुर्गा डायालाल बुनकर, वंदना प्रकाश बुनकर ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद गंगाजल कलश यात्रा निकाली। इस अवसर पर वांदररवेड, दिवडा बड़ा, सागवाड़ा, अंबाडा, जोगपुर, चितरी, नादिया, वगेरी समेत कई गांवों से भी बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।