पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Knife Attacker Arrested For Not Giving Money

रुपए नहीं देने पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरोपी अनिल

डूंगरपुर | होली मनाने के लिए रुपए की मांग करना, रुपए नहीं देने पर चाकू से वार करने वाले आरोपी को वरदा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी साकरचंद ने बताया कि बयोड़ा निवासी आरोपी अनिल पुत्र रामचंद रोत ने मनीष व जीवतराम को रास्ते जाते रोक कर शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की थी। रुपए नहीं देने पर आरोपी अनिल ने मनीष पर चाकू से वार किया था। इससे मनीष घायल हो गया था। इस पर डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9 मार्च को मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। आंतरी चौकी के सहायक उप निरीक्षक वल्लभराम व कांस्टेबल नरेश ने आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की।
खबरें और भी हैं...