पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Liquor Confiscated Inside Grass In Ghuveed Village Seized Two Smugglers Arrested

घूवेड़ गांव में घास के अंदर छिपा कर रखी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डूंगरपुर। पुलिस ने पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब।

डूंगरपुर| पुलिस की जिला विशेष टीम ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ घूवेड़ व पीठ गांव में कार्रवाई कर 48 हजार रुपये की शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। घूवेड़ गांव में चारे के बीच शराब को छिपा कर रखा था।

दरअसल, जिला विशेष टीम को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि घूवेड़ गांव में अवैध रुप से शराब को छिपा कर रखा है। इस पर टीम ने घूवेड़ गांव में एक घर पर दबिश दी। घर के पास ही घास के ढेर में शराब होने का अंदेशा लगा। इस पर पुलिस ने घास हटाकर देखा तो भारी मात्रा में अवैध शराब मिली। मौके से कुल 23 कार्टन अवैध शराब जब्त की है। आरोपी शम्भुलाल पुत्र कलजी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने होली के त्योहार के चलते शराब छुपाकर रखी थी। इसे अवैध रुप से बेचनी थी। इससे पहले पुलिस ने कार्रवाई कर शराब को जब्त कर लिया। पीठ कस्बे में कोदरलाल पुत्र भीखाजी कलाल के घर पर दबिश देकर 10 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की।
खबरें और भी हैं...