- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Mandatory To Register Vehicles Of Bs 4 Standard By 25 March
बीएस 4 मानक के वाहनों का 25 मार्च तक पंजीयन करवाना अिनवार्य
डूंगरपुर। बीएस 4 मानक के वाहनों का 25 मार्च तक पंजीयन डीलर की ओर से कर दिया जाए। इसके बाद वाहनों का पंजीयन नहीं होगा। परिवहन अधिकारी एन एन शाह ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय की पालना में 25 मार्च 2020 तक ऐसे सभी बीएस 4 मानक के वाहनों का पंजीयन डीलरों द्वारा कर दिया जाए। उसके बाद ऐसे वाहनो का पंजीयन नहीं होगा। अपंजीकृत बीएस 4 मानक के वाहनों को 25 मार्च 2020 से पूर्व पंजीयन करवा लेवें।31 मार्च तक शनिवार रविवार व राजकीय अवकाश सहित प्रत्येक दिन कार्यालय खुला रहेगा। कर जमा संबंधी सभी कार्य होंगे।