पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Mental Counseling Center Will Be Established In College To Relieve Stress

तनाव दूर करने के लिए कॉलेज में बनेंगे मेंटल काउंसलिंग सेंटर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं में बढ़ रहे मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अब कॉलेज आयुक्तालय गंभीर हो गया है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश के सभी राजकीय कॉलेजों में मेंटल हेल्थ काउंसलिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए पिछले दिनों आयुक्त कॉलेज शिक्षा और विशिष्ट शासन सचिव उच्च शिक्षा की ओर से आदेश जारी
किए गए हैं।

इसके तहत कॉलेजों के छात्र छात्राओं के संपूर्ण मानसिक विकास के लिए कॉलेज में मेंटल हेल्थ काउंसलिंग स्थापित किया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं के अध्ययन के दौरान मानसिक तनाव को कम किया जा सके। वर्तमान समय में उच्च शिक्षा में बढ़ते काम्पिटिशन के कारण विद्यार्थी मानसिक तनाव में आ जाते हैं। इसे कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

इस प्रकार करने होंगे कार्य: आदेश के तहत मेंटल हेल्थ काउंसलिंग सेंटर स्थापित किए जाने और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजकीय कॉलेजों में मेंटल हेल्थ डिस्ट्रिक्ट काउंसिल सेंटर खुलेंगे। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। सेंटर में मनोविज्ञान और चिकित्साकर्मियों की भी सहायता ली जाएगी। छात्र छात्राओं का प्रशिक्षण के दौरान संवेदीकरण किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग पर कोई वित्तीय प्रभार नहीं आएगा। हालांकि पढ़ाई को लेकर भी कई बार स्टूडेंट तनाव में आ जाता है। ऐसे में इस तरह के सेंटर बनने से निश्चित रूप से छात्रों को फायदा होगा।

खबरें और भी हैं...