मॉडल स्कूल की प्रवेश तारिख 18 तक बढ़ी
डूंगरपुर| स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खेमारू ब्लॉक डूंगरपुर में शुक्रवार को प्रवेश समिति की बैठक कार्यवाहक संस्था प्रधान विजयवाल भगोरा की अध्यक्षता में हुई। प्राचार्य दीपक चौबीसा ने बताया कि बैठक में प्रवेश तिथि को बढ़ाकर 18 मार्च तक किया गया। उन्होंने बताया कि प्रवेश में विधवा, परित्यक्ता, दिव्यांग, बीपीएल अभिभावकों के पुत्र-पुत्रियों को वरियता दी जाएगी। कक्षा छठी से आठवीं तक के अंतिम चयनित विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन 23 मार्च तक होगा व कक्षा नवमी की प्रवेश परीक्षा 28 मार्च को होगी। प्रवेश को लेकर सर्वसम्मति से आगमी बैठक 16 को करने का निर्णय लिया गया।