- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Monitoring Of Tourists Is Being Done To Prevent Corona Virus Infection
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने पर्यटकों की हो रही है मॉनिटरिंग
जिले में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने, एहतियात बरतने एवं बचाव व उपचार के व्यापक प्रचार प्रसार के संदर्भ में जिला कलेक्टर कानाराम की अध्यक्षता में बुधवार को ईडीपी सभागार में बैठक हुई। कलेक्टर कानाराम ने निजी चिकित्सालय के प्रभारियों, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव एवं सदस्यों से जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग करने, ऐहतियात बरतने एवं आमजन में स्वच्छता एवं बचाव को लेकर जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार व बड़े निजी चिकित्सालयों में भी संभावित संक्रमित के लिए अलग से ओपीडी एवं आईसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए।
आने वाले संभावित लक्षणों से संक्रमित व्यक्तियों की ट्रावेल हिस्ट्री ले तथा प्रतिदिन की रिपोर्टिंग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को करने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य देशों से आने वाले व्यक्तियों तथा विशेषकर संक्रमित देशों से आने वाले लोगों के लिए जागरूक रहकर मॉनिटरिंग करने तथा संक्रमण के लक्षण होने पर तत्काल रिपोर्टिंग करने के भी निर्देश दिये। बैठक में नियंत्रक एवं प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डूंगरपुर डॉ शलभ शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, डूंगरपुर एवं सागवाड़ा, समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सचिव इंडियन मेडिकल एसोसिएशन डॉ दलजीत यादव, निजी चिकित्सालयों के प्रभारी डॉ प्रवीण, डॉ जयेश, जील चिकित्सालय के डॉ अनुपम सहित निजी चिकित्सालयों के चिकित्सक भी मौजूद रहें।
रेपिड रेंस्पोंस टीम गठित, नियंत्रण कक्ष स्थापित
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ परमार ने बताया कि जिले में डॉ लोकेश कुमार परमार, डॉ कांतिलाल मेघवाल, डॉ निलेश गोठी, डॉ शम्ससुजाआ, डॉ मोहम्मद खुशनुद, डॉ जावेद खान की रेपिड रेस्पोंस टीम का गठन कर मुस्तैद कर दिया गया है। साथ ही डिप्टी सीएमएचओं को नोडल अधिकारी भी नियुक्त करते हुए नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 02964-232486 है तथा डिप्टी सीएमएचओं का मोबाइल नम्बर 9587751307 है।
होटल कार्मिकों की हो रही है स्क्रीनिंग
{बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेन्द्र परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 39 पर्यटक के यूके, स्विजरलैण्ड, आस्टे्रलिया, कनाड़ा, बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मनी, इटली से आने की जानकारी है। पर्यटकों की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही जिन होटलों में पर्यटकों का ठहराव हो रहा है, उनके कर्मचारियों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक 22 कर्मचारियों की भी स्क्रीनिंग की जा चुकी है।