- Hindi News
- National
- Sagwara News Rajasthan News One Dead One Serious Due To Deteriorating Bike Balance
बाइक का संतुलन बिगड़ने से एक की मौत, एक गंभीर
सागवाड़ा. आंतरी के पास मोड पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया।
धमलात फला, गामड़ी अहाड़ा निवासी महेश पुत्र कांतिलाल डामोर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे उसका भाई पिंटू 25 बाइक लेकर मामा के लड़के गलंदर निवासी राजेंद्र पुत्र जयंतीलाल कटारा के साथ सागवाड़ा गोवाड़ी जाने के लिए निकला था।
दोनों गोवाड़ी से रात को वापस घर आ रहे थे कि आंतरी के पास हादसा हो गया। सागवाड़ा अस्पताल में उपचार के दौरान पिंटू की मौत हो गई।