पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News One Youth Killed Two Seriously Injured In Bike Auto Collision

बाइक-ऑटो की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रणसागर तालाब के पास गुरुवार रात को ऑटो अाैर बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना दोवड़ा थाना क्षेत्र में रात करीब 10 से साढ़े 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। दरअसल, आसेला निवासी चेतन पुत्र नानूराम कटारा और लक्ष्मण पुत्र हकरा कटारा बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे। वहीं पिंडावल निवासी दिनेश पुत्र शंकर खेमोत ऑटो से डूंगरपुर से आसपुर जा रहा था। इस दौरान रणसागर के पास ही बाइक व ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इससे बाइक पर सवार दोनों युवक, ऑटो में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 के जरिए अस्पताल लाया गया। यहां आसेला निवासी चेतन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके सिर पर गंभीर चोंट लगने के कारण लहूलुहान हो गया था। वहीं लक्ष्मण व दिनेश का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। यहां पुलिसकर्मी प्रभुलाल पाटीदार, राजगोपाल ने कार्रवाई की। पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम को शव को परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक चेतन अहमदाबाद में सेंटिंग का काम करता था। होली का त्योहार होने के चलते गांव आया था। वह गुरुवार को देव सोमनाथ अपनी बहन के घर से वापस रात को आसेला गांव लौट रहा था। इस दौरान बाइक व ऑटो की भिड़ंत में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पड़े वाहनों को हटवा कर थाने पर रखवाया।

आपातकालीन वार्ड में घायलों का इलाज करते स्टाफ व डॉक्टर।
खबरें और भी हैं...