- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Opd Figures Exceed 1000 In Health Due To Change In Weather
मौसम में बदलाव का सेहत पर असर ओपीडी का आंकड़ा 1000 के पार
पश्चिमी विक्षोभ का असर दिनों पूरे उत्तर भारत में छाया हुआ है। जिसके चलते देश के कई राज्य में ओलावृष्टि, बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते इसका असर दिनों डूंगरपुर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों में इसका असर दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले चार से पांच दिनों से जिले सहित ग्रामीण अंचलों में तेज ठंडी हवाएं के चलते दिनों दिन अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को जिला अस्पताल की संख्या एक हजार के ऊपर पहुंच गई। वहीं मातृ एवं शिशु वार्ड अस्पताल में बच्चों की ओपीडी की संख्या 300 से पार पहुंच चुकी थी। इसमें अधिकांश मरीज सर्दी जुकाम और खांसी सहित अन्य बामारियों के मरीजों की लंबी लाईन डॉक्टर और दवा काउंटर के बाहर भीड़ देखने को मिली। पिछले चार दिनों की जिला अस्पताल की ओपीडी संख्या पर नजर डाले तो रविवार को 473, सोमवार 474, मंगलवार 245 तक ओपीडी की संख्या थी। बुधवार को ओपीडी की संख्या 1032 के पहुंच चुकी थी। वहीं गुरुवार को भी अस्पताल में दवा और पंजीयन काउंटर के बाहर भीड़ देखने को मिली।
नवजात शिशु का रखे विशेष ध्यान : मातृ एवं शिशु अस्पताल शिशु विशेषज्ञ डॉ. निलेश गोठी ने बताया कि इन दिनों मौसम में हुए बदलाव का असर सबसे पहले नवजात शिशुओं पर पड़ता है। जिसके चलते बच्चों को सर्दी जुकाम और बुखार से ग्रस्त हो जाते है। इनकी देखभाल जरूरी है।
पांच दिनों में ऐसा होगा मौसम का हाल : मौसम विज्ञान विभाग पूणे से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आगामी 5 दिनों में जिले में हलके बादल रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 से 29 एवं न्यूनतम 12 से 16 डिग्री रहने की संभावना जताई है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 13, शुक्रवार को 28-12, शनिवार को 27-14, रविवार को 28-15 और सोमवार का अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की
संभावना बताई गई है।
जिला अस्पताल के पंजीयन काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।