पंच मोड़ासियान बोर्ड का हुआ गठन
डूंगरपुर। बरोज पंच मोड़ासियान घाटी के नवनियुक्त सदर हाजी जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में मंगलवार को बोर्ड का गठन किया गया। इसमें नायब सदर अख्तर हुसैन पठान, सैकेट्री इकबाल एहमद कुरेशी, कैशियर इफतेखार एहमद, जोइन सैकेट्री मोहम्मद अनिस चौहान, सलाहकार फरीद अहमद, इब्राहीम, अब्दुल लतीफ, सहायक कैशियर नाहीद हुसैन, कानूनी सलाहकार एडवोकेट फयाज, प्रवक्ता के रूप में मोहम्मद तौसीफ शेख, फजले हुसैन रहे। मुस्लिम महासभा जिला कमेटी डूंगरपुर ने बुधवार को स्वागत किया। प्रदेश सह प्रवक्ता आबिद अली और प्रदेश सचिव इमरान खान के सानिध्य में नव नियुक्त कैबिनेट का पंच मोडसियान जमात खाने में इस्तकबाल किया गया।