पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagwara News Rajasthan News Parks Are Not Being Managed In Sagwara People Also Made Distance

सागवाड़ा में पार्कों की नहीं हो रही सार-संभाल, लोगों ने भी बनाई दूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगरवासी फुर्सत के कुछ पल सुकून के साथ बिता सकें, इस मकसद से नगर क्षेत्र में बनाए गए पार्को की नियमित सारसंभाल नहीं होने से पार्कों की हालत खराब हो रही है। नगरपालिका द्वारा इनके रखरखाव की ओर ध्यान नहीं देने से पार्कों का मूल स्वरूप नष्ट होता जा रहा है। काफी पैसे खर्च कर लगाए कीमती सजावटी पौधों की कटाई-छटाई समय पर नहीं की जा रही है, वहीं पार्कों में बेतहाशा कचरा देखा जा सकता है। वर्तमान में नगर क्षेत्र में पांच पार्क बने हुए हैं पर सभी पार्क बदहाल हंै। प्रभावी मॉनीटरिंग के अभाव में पार्कों की दशा नहीं सुधर रही है एेसे में पार्कों के प्रति नागरिकों का मोह भंग हो रहा है।

सबसे बडा एवं पुराना राम पार्क : नगर के उत्तरी छोर पर नगर क्षेत्र का सबसे बडा और पुराना श्रीराम पार्क है। आबादी क्षेत्र के पास होने से इस पार्क का बड़ा महत्व है। पार्क के पास ही कालिका माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, केदारेश्वर शिवालय के साथ पगलाजी जल मंदिर होने से इस पार्क में लोगों का आना जाना बना रहता था। लेकिन नियमित रख रखाव के अभाव में पार्क की स्थिति खराब हो रही है। यहां पार्क में वॉकिंग टाइल्स कई जगहों से उखड़ी हुई है, रैलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। पार्क में जंगली घांस और झाडियां उग आई हैं। घनी आबादी से एक तरफ होने के कारण शाम होते ही यहां असामाजिक तत्व डेरा डाल देते है।

गमरेश्वर तालाब के पास सुभाष पार्क : बांसवाड़ा रोड़ पर गमरेश्वर महादेव मंदिर के पास होने से इसे गमरेश्वर पार्क के नाम से भी जाना जाता है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी ने मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों के आराम और बच्चों के मनोरंजन की मंशा से पार्क बनवाया है। पार्क के एक ओर मंदिर व सामने की तरफ नगर का बडा गमरेश्वर तालाब है। वर्तमान में यहां पर जंगली घास और पौधे उग आए हंै। यहां पार्क में नियमित सफाई नहीं होती है।

डॉ. नागेंद्र सिंह पार्क: नगर के कोर्ट के पास डॉ. नागेंद्र सिंह पार्क को बने करीब चार वर्ष होने को आए है। इस पार्क में बने फव्वारे कभी कभार ही चालू रहते है। पार्क के कई पौधे रख रखाव नहीं होने से सुख चुके है। वहीं पार्क में नियमित सफाई नहीं होने से उसमें गंदगी फैली रही है।

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी पार्क : पुनर्वास कॉलोनी में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी पार्क की भी हालत नाजुक है। पार्क की सफाई और सुरक्षा की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्क में जगह जगह कूडे-कचरे के ढ़ेर लगे हुए हैं। पार्क में लगे पौधों और दूब की सिंचाई नहीं होने से सुख रहे हैं। लाईट के अभाव में शाम होते ही पार्क में अंधेरा छाया रहता है। फिसल पट्टी के अलावा झूले टूट चुके हैं।

नेहरू पार्क : नगर में प्रवेश मार्ग पर गोल चौराहे से पचास कदम की दूरी पर बने हुए नेहरू पार्क को खोद कर अंडर ग्राउंड पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। पार्किंग स्पॉट बनने के बाद ऊपर की तरफ दुबारा पार्क बनाने की योजना बताई जा रही है।

श्यामाप्रसाद मुखर्जी पार्क में पोल जिस पर लाईट नहीं है।

सागवाड़ा. श्रीराम पार्क में एक तरफ की टूटी हुई रैलिंग।
खबरें और भी हैं...