पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Patwar Sangh Subdivision Bichiwada Submitted A Memorandum To The Tehsildar

पटवार संघ उपशाखा बिछीवाड़ा ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान पटवार संघ उपशाखा बिछीवाड़ा की ओर से शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया। पटवारी भगवानलाल पटेल ने बताया कि राज्य सरकार का 28 अपै्रल 2018 को हुए समझौते के अनुसार दो वर्ष का समय व्यतीत होने के बावजूद अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है। पटवारी की वेतन विसंगति सुधार के लिए पूर्व मे हुए समझौतों की पालना में एवं पटवारी के कार्य की बहुआयामी राजस्व प्रशासनिक, तकनीकी प्रकृति आदि के मध्य नजर ग्रेड पे 3600 या लेवल 10 किया जाए। एसीपी योजना के अंतर्गत 9,18,27 के स्थान पर 7,14,21,28,32 की सेवावधि पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान का लाभ देते हुए पदोन्नति पद का वेतन मांग देने अाैर वर्ष 2019-2020 की डीपीसी को शीघ्र करवाते हुए आगामी समय में नियमित डीपीसी के लिए समयबद्घ कार्यक्रम का आदेश जारी करने के साथ संगठन के साथ पूर्व मे हुए सभी समझौतों एवं दिए गए ज्ञापनों का निस्तारण जल्द करने की मांग रखी।

डूंगरपुर. पटवार संघ उपशाखा बिछीवाड़ा की ओर से ज्ञापन सौंपते हुए।
खबरें और भी हैं...