पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sabla News Rajasthan News People Demand Angry Illegal Liquor Contracts To Be Closed

लोग हुए आक्रोशित, अवैध रुप से चल रहे शराब ठेके को बंद कराने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डूंगरपुर। पिंडावल गांव की महिलाओं ने अवैध शराब ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर रात 11 बजे हंगामा किया। महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि हमारे परिवार में पुरुष शराब पीकर महिलाओं के साथ झगड़ा करते हैं। घरों व परिवारों मे काफी अंशाति रहती है। घर में रहने वाले बच्चों पर क्या असर होगा। रात को अवैध रुप से चल रहे शराब ठेके बंद होने चाहिए।

इस दौरान महिलाओं ने पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल किए। सूचना मिलते ही साबला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान महिलाओं से समझाइश की। पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई के लिए लोगों ने पत्र लिखा व हस्ताक्षर कराए। मौजूद लोगों ने कहा कि अवैध रुप से चल रहे शराब के ठेके को तत्काल बंद कराना चाहिए।
खबरें और भी हैं...