- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News People Will Come From India And Abroad To See The Cleanliness Of Our City Chairman
हमारे शहर की स्वच्छता को देखने देश-विदेश से आएंगे लोग : सभापति
आज देश और विश्व की महिलाएं पुरुष प्रधान देश में कदम से कदम मिलाकर पुरुषों के समान कार्य कर रही है। यह बात रविवार को शास्त्री कॉलोनी के उन्नति सेंटर पर महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी में सभापति केके गुप्ता ने कही। उन्नति सेंटर पर आयोजित गोष्ठी में सभापति केके गुप्ता के मुख्य आतिथ्य और शिक्षाविद गिरिजा वैष्णव की अध्यक्षता में गोष्ठी हुइ।
विशिष्ट अतिथि आयुक्त गणेशलाल खराड़ी, शिक्षाविद अर्चना भट्ट, मोटिवेटर और उद्यमी पल्लवी मेहता, समाजसेवी माया सुथार, पार्षद नीलम श्रीमाल, आशा राठौड़ और प्रीति जैन रहे। गोष्ठी को संबोधित करते सभापति केके.गुप्ता ने कहा की हमारे शहर का नाम आज विश्व स्तर पर छा गया है। जिसमें आप सभी महिलाओं सहित शहरवासियों का पूर्ण सहयोग है और इस बात में कोई अतिशयोक्ति नहीं की महिलाओं ने स्वच्छता और विकास में शहर को जो सहयोग दिया है उसके लिए नगरपरिषद शहर की प्रत्येक महिला की ऋणी रहेगी। सभापति ने कहा कि एक छोटी सी निकाय के बड़े-बड़े कार्य आज पूरी दुनिया में छा गए है। गोवा में आयोजित सम्मेलन में 58 देशों के प्रतिनिधियों सहित देश की 100 निकायों के 1000 से अधिक जनप्रतिनिधि ने डूंगरपुर के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि होली के बाद बड़ोदा, अहमदाबाद, सूरत सहित विदेश के कई जनप्रतिनिधि डूंगरपुर निकाय का भ्रमण करेंगे और यहां किए गए नवाचार अपने क्षेत्र में लागू करेंगे। महिलाओं के लिए प्रत्येक माह की 1 तारीख को सभी पार्क महिलाओं के निशुल्क किये गए। जल्द ही महिलाओं के लिए एक पार्क आरक्षित किया जाएगा जहां केवल महिलाएं ही जा सकेगी।
कोई सांवरिया सेठ तो कोई उदयपुर घूमने पहुंची
डूंगरपुर। महिलाओं ने रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर किया। महिला दिवस के साथ होली का त्योहार नजदीक होने से इस बार महिलाओं की संख्या अधिक रही। उदयपुर, बांसवाड़ा मार्ग की बसों में सबसे अधिक भीड़ दिखी। कई समूह नाथद्वारा और सांवरिया सेठ के दर्शनों को निकला। वहीं, कई समूह त्रिपुरा सुंदरी की ओर निकले। डूंगरपुर आगार ने पिछले चार सालों में महिला दिवस पर रोडवेज ने एक लाख 20 हजार 645 महिलाओं को फ्री में यात्रा कराई है। इस बार के आंकड़े सोमवार सुबह उपलब्ध होंगे।
रोडवेज बस स्टैंड पर बेबी फीडिंग कक्ष का शुभारंभ
डूंगरपुर. नगर परिषद की ओर से रविवार को रोडवेज बस स्टैंड पर बेबी फीडिंग कक्षा का शुभारंभ किया। मुख्यअतिथि सभापति केके गुप्ता, अध्यक्षता रोडवेज प्रबंधक महिपालसिंह भगोरा ने की। विशिष्ट अतिथि सहायक सांख्यिकी अधिकारी हनुमान सहाय, उपसभापति फखरूद्दीन बोहरा, पार्षद नीता चौबीसा थे। यह कक्ष पूरी तरह एसी होगा इस कक्ष में एक साथ 7 से 10 महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। सभापति गुप्ता ने बताया कि हर रविवार को नगर परिषद की ओर से रोडवेज परिसर में पानी से सफाई की जाएगी। वहीं रोडवेज वर्कशॉप के पास बने माताजी मंदिर परिसर का चबूतरा पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। ऐसे में त्योहार एवं बाहर से आनेवाले ग्रामीण लोगों के लिए यह मंदिर परिसर में आश्रय देता है। यहचबूतरा पूरी तरह से जर्जर हो चुका है परिषद मंदिर परिसर का जीर्णाेद्वार कराएगी।
डूंगरपुर. कार्यक्रम को संबोधित करते सभापति केके गुप्ता।