- Hindi News
- National
- Sagwara News Rajasthan News Phuldol Festival Started In Shahpura Many Devotees From The Area Reached Dham
शाहपुरा में फुलडोल महोत्सव शुरू हुआ, क्षेत्र के कई भक्त धाम पहुंचे
सागवाड़ा। रामस्नेही सम्प्रदाय का पांच दिवसीय फुलडोल महोत्सव मंगलवार से शुरू हुआ। रामद्वारा सेवा समिति के अध्यक्ष सुधीर वाड़ेल ने बताया कि नगर क्षेत्र के कई भक्त आयोजन में शामिल होने शाहपुरा धाम पहुंचे हैं।
जहां आयोजन के दौरान मुख्य पीठाधीश्वर के चातुर्मास की घोषणा होगी। फुलडोल उत्सव को लेकर नगर के कान्हडदास धाम रामद्वारा में श्रद्धालु रोजाना भजन-कीर्तन कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह में कान्हड़दास धाम रामद्वारा में आद्याचार्य स्वामी रामचरण महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर रामस्नेही ग्रंथ वाणीजी का पाठ और रामनाम जाप किए। रामद्वारा परिसर में स्थित दिवंगत पीठाधीश स्वामी रामकिशोर महाराज की पादुका और संत मोहनराम महाराज के समाधिस्थल की पूजा और परिक्रमा की। आयोजन अनवरत शनिवार तक जारी रहेंगे। इस दौरान बाबुलाल दलाल, अनिल वाड़ेल, प्रभुलाल वाड़ेल, रमेश संचावत, विष्णुदोसी मौजूद थे।