पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dungarpur News Rajasthan News Platform Of Machines Broken In Central Lab Of Medical College

मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में मशीनों का प्लेटफॉर्म टूटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब का उद्घाटन दिसंबर माह में हुआ था। तीन माह बाद ही यहां पर रखी जाने वाली मशीन का प्लेटफार्म अचानक से टूट गया। यह यह बात करीब छह दिन पहले की बताई जा रही है। यहां पर माइक्रो बायलॉजी से जुड़ी मशीन होने का दावा किया जा रहा है। इन मशीन की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

सवाल यह है कि आखिर सेंट्रल लैब में मशीनों को रखने के लिए बनाया गया प्लेटफॉर्म कैसे टूट गया। ऐसे में कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जो प्लेटफार्म टूटा है, उस पर माइक्रो बायलॉजी कल्चर मशीन व एक अन्य मशीन रखी गई थी। कॉलेज प्रशासन दावा कर रहा है कि प्लेटफार्म टूटने से इन मशीनों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पूर्व में डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज की लाखों रुपये की मशीन डेमेज होने के चलते उपयोग में नहीं ली जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने प्लेटफॉर्म टूटने के मामले काे छह दिन से छिपा रहा था। अब खुलासा हाेने पर बाेले कि मशीन काे इससे नुकसान नहीं हुअा हैं।

छह दिन से नहीं हो रही जांच : कॉलेज सूत्रों के अनुसार दो मशीन खराब होने के कारण कई प्रकार की जांच नहीं हो रही है। लोगों को अपनी जांच कराने के लिए बाहर की लैब पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को स्टाफ की तरफ जांच नहीं होने व मशीन खराब होने की बात बताई जा रही है। हालांकि छह दिन बाद भी मशीन ठीक नहीं हो सकी। हालांकि अब तक साफ नहीं हो पा रहा है कि कौन-कौन सी मशीन खराब पड़ी है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से आश्वस्त करके काम चलाया जा रहा है।

अस्पताल में बायो केमेस्ट्री की जांचे नही होना गंभीर-भगोरा

हरिदेव जोशी सामान्य चिकित्सालय में पिछले लंबे समय से बायो केमेस्ट्री की जांचे नहीं हो पा रही है। इससे आमजन परेशान है और इस आर्थिक मंदी में लोग निजी लेबोरेट्री पर मुंह मांगा पैसा देकर जांच करवा रहे है जो गंभीर मामला है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा से की। जिस पर भगोरा ने मेडिकल प्राचार्य शलभ शर्मा व पीएमओ कांतिलाल मेघवाल सहित विभाग के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर तुरंत जांचें शुरू करवाने के लिए कहा।

अधीक्षक ने साधी चुप्पी

हरिदेव जोशी सामान्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ महेश पुकार से पूछने पर बताया कि इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ही जानकारी दे सकते हैं।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व नियंत्रक डॉ शलभ शर्मा से पूछने पर बताया कि मशीन खराब पड़ी है। इसे ई-उपकरण पर डाल रखा है। इंजीनियर आया था। ठीक करने का कार्य जारी है। जल्द मशीन को ठीक किया जाएगा। प्लेटफार्म टूटने से मशीन काे नुकसान नहीं हुअा हैं। निर्माण गुणवत्ता के कारणों की जांच करा रहे हैं।

मामले की जांच कराएंगे

प्लेटफार्म टूटने अाैर पूर्व में मशीन खराब हाेने की जानकारी मिल चुकी हैं। इन मामलों की जांच कराने के लिए टीम बनाएंगे।
कानाराम, कलेक्टर

सेंट्रल लैब में प्लेटफार्म टूटने से मशीन हुई अव्यवस्थित।
खबरें और भी हैं...