- Hindi News
- National
- Dungarpur News Rajasthan News Policemen Engaged In Highway Mobile Vehicle Spot The Line
हाइवे मोबाइल वाहन में लगे पुलिस कर्मी को किया लाइन हाजिर
एसपी जय यादव ने हाइवे मोबाइल वाहन में लगे पुलिस कर्मी इंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बिछीवाड़ा थाना नेशनल हाइवे से जुड़ा है। कांस्टेबल इंद्र सिंह के तैनात रहने के दौरान कोई उपलब्धि दर्ज नहीं की। परफार्मेस अच्छी नहीं होने पर एसपी ने शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि एसपी जय यादव की ओर से थानों में तैनात पुलिसकर्मी के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के आधार पर थानों में पदस्थापन दिया जाएगा। परफार्मेस अच्छी नहीं होने पर उनको हटा कर अन्य थाने पर भेजने व लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की जाएगी।